टीपीसी ने किया अपहरण

Published at :29 Feb 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
टीपीसी ने किया अपहरण

बड़कागांव का एक युवक 26 फरवरी से लापता है. वह अपने बहनोई के घर कटकमसांडी गया था. रात में टीपीसी के सदस्यों ने घर में धावा बोला और युवक को उठा कर ले गये. कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डहुरी गांव में हेमंत गंझू नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया […]

विज्ञापन
बड़कागांव का एक युवक 26 फरवरी से लापता है. वह अपने बहनोई के घर कटकमसांडी गया था. रात में टीपीसी के सदस्यों ने घर में धावा बोला और युवक को उठा कर ले गये.
कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डहुरी गांव में हेमंत गंझू नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है. हेमन गंझू बड़कागांव थाना क्षेत्र के बलोदर थाना अंतर्गत बड़कागांव का रहनेवाला है. वह 24 फरवरी को अपने बहनोई कमलधारी सिंह के घर डहुरी गांव आया था. अपहृत हेमंत गंझू की बहन फूलवा देवी ने बताया कि 26 फरवरी की देर रात उग्रवादी संगठन टीपीसी के 30-35 लोगों ने घर पर धावा बोला और हेमंत को अपने साथ ले गये.
अपहरण के दो दिन के बाद भी हेमंत का कुछ पता नहीं चल पाया है. मामले को लेकर कटकमसांडी थाने में अपहृत हेमंत गंझू की बहन फूलवा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले को लेकर कांड संख्या 29/16 भादवि धारा 364, 34, 17 सीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इसमें टीपीसी के अनिल गंझू (बिरहु सिमरिया), धर्मेद्र महतो (खपिया), मनमोहन, जुगल, नितेश व कबीर समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है.
घटना के बाद दहशत : हेमंत गंझू के अपहरण के बाद उसके परिवार में दहशत का माहौल है. समय जैसे-जैसे बीत रहा है. परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola