72 साथिया को मिला छाता व फाइल फोल्डर

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 5 बरकट्ठा 1 में - किशोर किशोरियों के बीच छाता एवं फाइल का हुआ वितरण. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 72 साथिया को प्रोत्साहन स्वरूप छाता और फाइल फोल्डर का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया।

विज्ञापन

बरकट्ठा: आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुगलामो में स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लब मीटिंग का आयोजन किया गया. एएनएम सुमन सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ. बैठक में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत वर्तमान में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी गयी.

आरकेएसके की बीटीटी बसंती देवी ने उपस्थित सभी सहियाओं से कहा कि अपने-अपने गांव एवं टोले में जलजमाव नहीं होने देना चाहिए, ताकि मच्छरों का प्रकोप कम हो और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके. साथ ही, लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी आह्वान किया.

मौके पर एएनएम सुमन सिन्हा एवं बीटीटी प्रकाश पंडित द्वारा सभी सहियाओं को प्रोत्साहन स्वरूप नॉन-फाइनेंशियल गिफ्ट आइटम के रूप में छाता एवं फाइल फोल्डर बैग वितरित किया गया.

इस अवसर पर कार्यक्रम में सहिया कुमारी रीता पांडेय, बबीता देवी, मीना देवी, उमा देवी, सावित्री देवी, कविता देवी, रेखा देवी, मुन्नी देवी समेत स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola