19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टेंपो पलटने से महिला की मौत, आठ घायल

टाटीझरिया : थाना क्षेत्र के रोल पत्थर पक्की सड़क पर मंगलवार को टेंपो पलट जाने से उसमें सवार महिला नेमिया देवी (पति मिश्री महतो) ग्राम कोल्हू की मौत घटना स्थल पर हो गयी. इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गये. घायलों में टुकनी देवी (पति रामचंद्र महतो) रधिया देवी (पति कपूर भुइंया) इंदु देवी […]

टाटीझरिया : थाना क्षेत्र के रोल पत्थर पक्की सड़क पर मंगलवार को टेंपो पलट जाने से उसमें सवार महिला नेमिया देवी (पति मिश्री महतो) ग्राम कोल्हू की मौत घटना स्थल पर हो गयी. इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गये.

घायलों में टुकनी देवी (पति रामचंद्र महतो) रधिया देवी (पति कपूर भुइंया) इंदु देवी (पति लालो भुइंया) विश्वनाथ भुइंया (पिता समन भुइंया) ग्राम मायापुर, हीरामन महतो (पिता स्व प्यारी महतो, ग्राम कोल्हु, छोटू कुमार (पिता गंदोरी राम) बुधनी देवी (पति विश्वनाथ भुइयां) ग्राम मायापुर, रीतनी देवी (पति सोधन महतो) ग्राम कोल्हू का नाम शामिल है. टाटीझरिया पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है.

घायलों का इलाज विष्णुगढ़ अस्पताल में किया जा रहा है. विष्णुगढ़ सीओ परमेश्वर मुंडा ने हजारीबाग से विष्णुगढ़ आने के क्रम सभी घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया. सभी साप्ताहिक मंगल बाजार टाटीझरिया लौट रहे थे. रास्ते में रोल पत्थर के पास अचानक गाड़ी पलट गयी. थाना प्रभारी रामेश्वर राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें