ओके़ नहीं बना नदियों पर पुल, मार्ग भी खराब

Published at :17 Oct 2015 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
ओके़ नहीं बना नदियों पर पुल, मार्ग भी खराब

ओके़ नहीं बना नदियों पर पुल, मार्ग भी खराब सिरमा पंचायत17बीजी1 में- छवनिया सड़क में गंदी नालीपंचायत वाचबड़कागांव. सिरमा पंचायत मुसलिम बहुल क्षेत्र है. इस पंचायत के अंतर्गत छवनिया, पगार, पडरिया, चोरका गांव आता है. बरसात के दिनों में पंचायत के कई गांव प्रखंड मुख्यालय से कट जाते हैं. पंचायत के सिरमा छवनिया नदी, चोरका […]

विज्ञापन

ओके़ नहीं बना नदियों पर पुल, मार्ग भी खराब सिरमा पंचायत17बीजी1 में- छवनिया सड़क में गंदी नालीपंचायत वाचबड़कागांव. सिरमा पंचायत मुसलिम बहुल क्षेत्र है. इस पंचायत के अंतर्गत छवनिया, पगार, पडरिया, चोरका गांव आता है. बरसात के दिनों में पंचायत के कई गांव प्रखंड मुख्यालय से कट जाते हैं. पंचायत के सिरमा छवनिया नदी, चोरका नदी व पडरिया नदी पर पुल नहीं बना है. गरमी व ठंडा के मौसम में तो लोग किसी तरह आना-जाना कर लेते हैं, लेकिन बरसात के समय में काफी परेशानी होती है. बुढ़वा महादेव पहाड़, द्वारपाल, छगरी गोदरी, डुमारो गुफा, कर्णपुरा के राजा दलेल सिंह का किला, डुमारो जलप्रपात व कई झरना है. लेकिन पर्यटन स्थलों का विकास नहीं होने से सभी स्थल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है. बदल गया सिरमाबड़कागांव. पंचायत को पूर्ण शक्ति नहीं मिलने के बावजूद भी मुखिया मो अताउल्लाह व पंसस मो अब्दुल सुभान के प्रयास से सिरमा पंचायत में बदलाव आया है. सिरमा, छवनिया, पडरिया, चोरका के गांवों व टोलों में पीसीसी सड़क बने. सोलर लाइट गलियों में लगाये गये. सिंचाई के लिए कुओं की मरम्मत करायी गयी.17बीजी2 में- मुखिया मो अत्ताउल्लाह विकास किया, दिन-दिन भर पंचायती किया : मुखियाबड़कागांव. मुखिया मो अताउल्लाह ने बताया कि पंचायत को पूर्ण अधिकार से राज्य सरकार ने वंचित रखा. वित्तीय शक्ति पंचायत को नहीं दी गयी. मुखिया मद की राशि कम आयी. लेकिन मैंने विधायक मद, मुख्यमंत्री सड़क योजना से भी अपने क्षेत्र में काम कराया. मुखिया मंडप में जितनी राशि आयी उससे भी काम करवाया. उन्होंने बताया कि छवनिया मसजिद रोड, चोरका सिरमा में पीसीसी पथ बनाया. 13वें वित्त से मदरसा में सीढ़ी, इंदिरा आवास गरीबों को दिलाया. सोलर लाइट लगाया. 949 लोगों को राशन कार्ड दिलाया. वृद्धापेंशन के 380 फार्म जमा कराये. शौचालय के लिए 600 फार्म जमा कराये. लेकिन अब तक एक भी राशि नहीं आयी. 17बीजी3 में- कमलनाथ महतोसिरमा पंचायत का कुछ भी विकास नहीं हुआ : कमलनाथ महतोबड़कागांव. 2010 के पंचायत चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे कमलनाथ महतो ने बताया कि सिरमा पंचायत का विकास नहीं हो पाया. सरकार योजना देती है. लेकिन योजना के अनुरूप विकास नहीं हुआ. पेयजल, सिंचाई का काम नहीं हुआ. विधायक मद से पंचायत का कितना विकास हुआ है पंचायतवासियों के दिमाग में है. शौचालय नहीं बन पाया. नदियों पर पुल नहीं बना. खेल मैदानों का सुंदरीकरण नहीं हुआ. नदियों के किनारे गार्डवाल नहीं लगा़ जिससे रैयती जमीन व कई लोगों के घर व स्कूल का अस्तित्व खतरे में है. यादों में17बीजी4 में- पूर्व सरपंच गोविंद नारायण कुशवाहापहले वोटर खाना भी खिलाते थे और वोट भी देते थे : गोविंद नारायणबड़कागांव. बड़कागांव पंचायत अब तीन भागों में विभक्त हो गया है. पूर्वी, मध्य एवं पश्चिमी पंचायत. संयुक्त बड़कागांव पंचायत के पूर्व सरपंच गोविंद नारायण कुशवाहा ने कहा कि पहले और अब के पंचायत चुनाव में काफी अंतर हो गया है. 32 साल पूर्व चुनाव के समय वोटर प्रत्याशियों को खाना भी खिलाते थे. वोट भी देते थे. लेकिन अब दारू-मुरगा खिला कर लोग वोट खरीद रहे हैं. इस कारण स्वच्छ छवि के प्रतिनिधि हार जा रहे हैं. इस कारण अच्छे ईमानदार व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. ईमानदारी का जमाना अब नहीं रहा. लोगों की प्रतिक्रिया17बीजी5 में- चेतलाल17बीजी6 में- मिन्हाज17बीजी7 में- अब्दुल17बीजी8 में- हमिदासिंचाई की कोई सुविधा उपलब्ध नहींबड़कागांव. चेतलाल ठाकुर ने बताया कि सिंचाई की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पायी. मुख्यालय को जोड़नेवाला सड़क निर्माणाधीन है. मिन्हाज ने कहा कि अब्दुल के घर से गुलाम मुस्तफा के घर तक सड़क नहीं बनी. मो मासूक ने कहा कि नाली कार्य पूरा नहीं हुआ. जिस कारण पानी सड़क में हमेशा बहते रहता है. गंदगी पनप रही है. हमीदा खातून ने कहा कि महिला सभा नहीं बना. कैसा हो प्रतिनिधि17बीजी9 मे- अशोक17बीजी10 में- मनोजशिक्षित व ईमानदार हो प्रतिनिधि बड़कागांव. पडरिया निवासी महादेव कुमार महतो ने कहा कि शिक्षित व ईमानदार प्रतिनिधि हो. शिक्षक अशोक कुमार राम ने कहा कि पंचायत का संपूर्ण विकास करनेवाले को चुनेंगे. मनोज ठाकुर ने कहा कि जनता का सेवक बन कर काम करनेवाला प्रतिनिधि हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola