पंचायत चुनाव की तैयारी की जानकारी ली

पंचायत चुनाव की तैयारी की जानकारी ली -राज्य निर्वाचन आयुक्त ने डीसी को को कई दिशा निर्देश दिये फोटो- 19सीएच 4 में वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित डीसी, एसपी व अन्यचतरा़ राज्य निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर उपायुक्त अमित कुमार से पंचायत चुनाव की तैयारी से संबंधित जानकारी ली़ चुनाव आयुक्त […]
पंचायत चुनाव की तैयारी की जानकारी ली -राज्य निर्वाचन आयुक्त ने डीसी को को कई दिशा निर्देश दिये फोटो- 19सीएच 4 में वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित डीसी, एसपी व अन्यचतरा़ राज्य निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर उपायुक्त अमित कुमार से पंचायत चुनाव की तैयारी से संबंधित जानकारी ली़ चुनाव आयुक्त ने बूथ का भौतिक सत्यापन, कलस्टर, मतदान केंद्र की स्थिति, नाम निर्देशन के साथ-साथ मतपत्रों की छपाई की जानकारी ली़ उन्होंने डीसी को पदाधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया़ जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की भी जानकारी ली़ उपायुक्त ने श्री बसंत को बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है़ रूट चार्ट, अर्धसैनिक बलों की तैनाती की भी सूची तैयार की गयी है़ प्रथम चरण में पत्थलगड्डा, इटखोरी, गिद्धौर व मयूरहंड प्रखंड में चुनाव होगा़ मौके पर एसपी सुरेन्द्र कुमार झा, प्रशिक्षु आइएएस शशि रंजन व पंचायती राज पदाधिकारी सत्यप्रकाश मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










