राज्य के बजट व प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर मंथन

Published at :16 Oct 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य के बजट व प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर मंथन

राज्य के बजट व प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर मंथन फ्लैग ::::अचानक हजारीबाग पहुंचे मुख्यमंत्री, यशवंत सिन्हा से बंद कमरे में की बात दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बतायाअंदर की बात16हैज6 में- मंथन करते यशवंत सिन्हा व मुख्यमंत्री रघुवर दास.संवाददाता, हजारीबाग मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्र सरकार के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा […]

विज्ञापन

राज्य के बजट व प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर मंथन फ्लैग ::::अचानक हजारीबाग पहुंचे मुख्यमंत्री, यशवंत सिन्हा से बंद कमरे में की बात दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बतायाअंदर की बात16हैज6 में- मंथन करते यशवंत सिन्हा व मुख्यमंत्री रघुवर दास.संवाददाता, हजारीबाग मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्र सरकार के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को ऋषभ वाटिका डेमोटांड़ में 35 मिनट बंद कमरे में बातचीत की. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हजारीबाग पहुचे थे. मुख्यमंत्री श्री दास सुबह 10.29 बजे यशवंत सिन्हा का आवास गये. दोनों नेताओं ने फार्म हाउस के एक कॉटेज में गहन मंथन किया. इस दौरान झारखंड के आगामी बजट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और हजारीबाग की पांच बड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत कहा. लेकिन मुख्यमंत्री का अचानक हेलिकॉप्टर से यशवंत सिन्हा से मिलने के लिए हजारीबाग आना और इस मुलाकात से पहले रघुवर दास के करीबी नौकरशाहों का यशवंत सिन्हा से मिलना. मुलाकात की अहमियत बयां करता है. जानकारी के अनुसार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड के राजनीतिक हालात, झारखंड के विकास में विशेष कर राज्य के बजट की प्राथमिकताओं और अगले माह झारखंड में भाजपा संगठन चुनाव व प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन जैसे मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान झारखंड बजट में विशेष सुझाव देने को लेकर मुख्यमंत्री के आग्रह को यशवंत सिन्हा ने मान लिया. बातचीत के दौरान यशवंत सिन्हा ने सीएम श्री दास को हजारीबाग कनहरी पहाड़ स्थित बॉयोडायवर्सिटी पार्क योजना, हजारीबाग रिंग रोड, शहर की पुरानी लंबित योजनाओं की जानकारी दी. दोनों नेता बंद कमरे की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के समक्ष भी अपनी बातों को रखा. श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री से हजारीबाग दोबारा अधिक समय लेकर आने का भी आग्रह किया. इस पर मुख्यमंत्री ने दो दिनों के लिए नवंबर में आने की बात कही है. 16हैज8 में- भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत करते रघुवर दास.राजनीति से कुछ देने का काम करें कार्यकर्ता : रघुवर दासहजारीबाग. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को हजारीबाग डेमोटांड़ स्थित यशवंत सिन्हा के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सत्ता को मार्ग समझें मंजिल नहीं. झारखंड के तीन करोड़ लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं पर बढ़ गयी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा कि राजनीति में पाने का नहीं सोचें, बल्कि समाज के लिए कुछ करने के लिए सोचें. भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र, राज्य, जिला, मुहल्ला और गरीब लोगों के लिए काम करने के बारे में सोचें. मन में पीड़ा नहीं होगी. नौकरशाहों के भरोसे राज्य का विकास नहीं हो सकता है. यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रघुवर दास हजारीबाग आये हैं. इससे कार्यकर्ताओं में दोगुनी खुशी है. रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का विकास बेहतर हो रहा है. झारखंड की बदनामी मिटने लगी है. हर क्षेत्र में रघुवर दास बेहतर काम कर रहेे हैं. इस अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल, जानकी यादव, रामगढ़-हजारीबाग के भाजपा नेता व कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे. 16हैज7 में- पत्रकारों से बात करते रघुवर दास. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद बंदियों की मांग पूरी होगी : रघुवर दासहजारीबाग. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जयप्रकाश केंद्रीय कारा हजारीबाग में अनशन कर रहे बंदियों की मांग सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आने के बाद पूरी हो जायेगी. फिलहाल बंदियों से अपील करते हैं कि अपने आंदोलन को स्थगित कर दें. हजारीबाग जेल ही नहीं राज्य के सभी जेलों में सजा पूरी करनेवाले बंदियों को रिहा करने के पक्ष में सरकार है.मुख्यमंंत्री ने कहा कि राज्य में सुखाड़ के लिए सभी जिला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गयी है. रिपोर्ट आने के बाद बड़े पैमाने पर राहत कार्य शुरू किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि भ्रष्टाचार और जातपात के खिलाफ लोगों ने वोट दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola