बालिका में गद्धिौर व बालक में इंदुमती टिबड़ेवाल अव्वल

Published at :16 Oct 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
बालिका में गद्धिौर व बालक में इंदुमती टिबड़ेवाल अव्वल

बालिका में गिद्धौर व बालक में इंदुमती टिबड़ेवाल अव्वल -जिला स्तरीय कब्बडी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता फोटो : खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते डीडीसी 16 सीएच 2 में व कब्बडी का प्रदर्शन करते खिलाड़ी 3 में़ चतरा. जवाहर लाल नेहररू स्टेडियम मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई़ […]

विज्ञापन

बालिका में गिद्धौर व बालक में इंदुमती टिबड़ेवाल अव्वल -जिला स्तरीय कब्बडी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता फोटो : खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते डीडीसी 16 सीएच 2 में व कब्बडी का प्रदर्शन करते खिलाड़ी 3 में़ चतरा. जवाहर लाल नेहररू स्टेडियम मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई़ इसमें जिले के 20 विद्यालय के प्रतिभागी शामिल हुए़ कबड्डी में 14 वर्ष आयु के बालिका वर्ग में गिद्धौर व बालक वर्ग में इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर अव्वल रहा़ 17 वर्ष आयु के बालक वर्ग में इंदुमती टिबड़ेवाल व बालिका वर्ग में डीएवी स्कूल अव्वल रहा़ इस दौरान डीडीसी बिरसाय उरांव व डीटीओ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया़ मौके पर शिक्षक मो जमालउद्दीन, संदीप कुमार, श्याम किशोर, संजीत मिश्रा, ज्योति कुमारी व सुषमा बांडों आदि थे़ 100 मीटर रेस में छोटू अव्वल वहीं बालक वर्ग के 100 मीटर रेस में छोटू कुमार प्रथम, अनिल उरांव द्वितीय व शक्ति सिंह तृतीय रहे. बालिका वर्ग 200 मीटर में सुमन कुमारी प्रथम, प्रमीला कुमारी द्वितीय व सुषमा कुमारी तृतीय रही़ 400 मीटर बालक वर्ग में संतोष कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार यादव व किशोरी कुमार यादव, बालिका वर्ग में किरन कुमारी, कांति कुमारी व प्रमीला कुमारी, 800 मीटर बालक वर्ग में संतोष कुमार गुप्ता, जगतु गंझू व मनीष उरांव, बालिका वर्ग में किरन कुमारी, कांति कुमारी व बसीता कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे़ शॉट पुट में अभिषेक अनुज तिर्की प्रथम, मो इम्तियाज द्वितीय व रोशन कुमार तृतीय रहे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola