समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा

Published at :16 Oct 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा

समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा क्षेत्र का भ्रमण कर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं फोटो : हंटरगंज 2, ग्रामीणों की समस्या सुनते विधायाक जयप्रकाश भोक्ता हंटरगंज. विधायक जयप्रकाश भोक्ता ने शुक्रवार को डुमरी, पांडेयपुरा, गेरुआ, बढहीबीघा, डाहा, बलुरी आदि गांवों का भ्रमण किया़ इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया़ विधायक ने ग्रामीणों की […]

विज्ञापन

समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा क्षेत्र का भ्रमण कर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं फोटो : हंटरगंज 2, ग्रामीणों की समस्या सुनते विधायाक जयप्रकाश भोक्ता हंटरगंज. विधायक जयप्रकाश भोक्ता ने शुक्रवार को डुमरी, पांडेयपुरा, गेरुआ, बढहीबीघा, डाहा, बलुरी आदि गांवों का भ्रमण किया़ इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया़ विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया़ वहीं राज्य संपोषित उवि पांडेयपुरा में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की याद में ऊर्जा संसाधन व संरक्षण को लेकर आयाेजित सेमिनार का उदघाटन विधायक ने किया़ इस मौके पर छात्रों ने कई मॉडल पेश किये़ विधायक ने विद्यालय को कंप्यूटर देने की घोषणा की़ मौके पर विधायक प्रतिनिधि नागेश्वर शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरुण चौरसिया, सचिव प्रमोद प्रजापति, भोला यादव, सूर्यनारायण सिंह, रवि सिंह, छतेशर यादव, शिव कुमार दांगी आदि थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola