बीआर इंटरनेशनल नें जैन स्कूल को हराया

बीआर इंटरनेशनल नें जैन स्कूल को हराया कोडरम. बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में शुक्रवार को क्रिकेट मैच हुआ़ उदघाटन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन ने किया. टॉस जीत कर बीआर इंटरनेशनल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 106 रनों का स्कोर खड़ा किया़ इसमें तंजील ने 33, आदर्श ने […]
बीआर इंटरनेशनल नें जैन स्कूल को हराया कोडरम. बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में शुक्रवार को क्रिकेट मैच हुआ़ उदघाटन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन ने किया. टॉस जीत कर बीआर इंटरनेशनल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 106 रनों का स्कोर खड़ा किया़ इसमें तंजील ने 33, आदर्श ने 16 व प्रभात ने नौ रन बनाये़ जवाबी पारी खेलने उतरी दिगंबर जैन विद्यालय की टीम 75 रनों पर सिमट गयी. मौके पर शिक्षक सुमीत साव, संदीप, लक्की, अनुज, मुन्ना, आलम आदि मौजूद थे. विजेता टीम को दिगंबर जैन के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया. मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डाॅ राखी राय भी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










