कैदियों की रिहाई का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

Published at :16 Oct 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
कैदियों की रिहाई का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

हजारीबाग : जेपी केंद्रीय कारा में छह अक्तूबर से जारी कैदियों के आमरण अनशन को लेकर सीपीएम जिला सचिव गणेश कुमार वर्मा (सीटू) ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा गया है कि हजारीबाग जेपी केंद्रीय कारा में 52 सजायाफ्ता कैदी अपनी सजा काटने के बाद भी यातना […]

विज्ञापन

हजारीबाग : जेपी केंद्रीय कारा में छह अक्तूबर से जारी कैदियों के आमरण अनशन को लेकर सीपीएम जिला सचिव गणेश कुमार वर्मा (सीटू) ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा गया है कि हजारीबाग जेपी केंद्रीय कारा में 52 सजायाफ्ता कैदी अपनी सजा काटने के बाद भी यातना झेल रहे हैं.

इन कैदियों की रिहाई करने की मांग को लेकर जेल के लगभग एक हजार अंडर ट्रॉयल बंदी पिछले 10 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. इनमें कई लोगों की स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया है. 10 दिन के अनशन के बाद भी सरकार और जेल प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है. यह मामला सीधे-सीधे मानवाधिकार के उल्लंघन का है. सीपीएम सजा पूरी कर चुके कैदियों को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola