लकड़ी का बोटा लदा पिकअप वैन जब्त

चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित पांडेयबारा के पास से वन विभाग ने गुप्त सूचना पर लकड़ी का बोटा लदा पिकअप वैन गाड़ी को जब्त किया है़ पिकअप वैन जेएच 11बी/ 8541 भगहर के घरसरी जंगल से लकड़ी का बोटा लाद कर तस्करी के लिए बरही की ओर जा रहा था़ इसकी जानकारी वन […]
चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित पांडेयबारा के पास से वन विभाग ने गुप्त सूचना पर लकड़ी का बोटा लदा पिकअप वैन गाड़ी को जब्त किया है़ पिकअप वैन जेएच 11बी/ 8541 भगहर के घरसरी जंगल से लकड़ी का बोटा लाद कर तस्करी के लिए बरही की ओर जा रहा था़
इसकी जानकारी वन विभाग को लगी़ सूचना पाते ही रेंजर राकेश कुमार, वनपाल एसएल दास, वनरक्षी श्याम सुंदर सिंह, राजकुमार सिंह, आदित्य प्रसाद सिंह, सुखदेव यादव ने पांडेयबारा के पास गाड़ी को रोकने का प्रयास किया़ अधिकारियों को देखते ही तस्कर गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे़ इसी बीच गाड़ी पलट गयी और लकड़ी तस्कर, चालक व उप चालक फरार हो गये़ श्री मिश्रा ने बताया कि बरामद बोटा का मूल्य करीब 50 हजार है़
इस संबंध में लकड़ी तस्करी के आरोप में सुखदेव दांगी, चोहन भुइयां भगहर, अमित राणा बरही एवं अशोक यादव बुकाड़ निवासी पर नामजद मामला दर्ज किया गया है़ जबकि आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है़ बरामद गाड़ी एवं बोटा को वन विभाग में रखा गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










