विद्यार्थियों का जीवन कौशल बढ़ाना लक्ष्य

हजारीबाग : नगर भवन में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में जिला स्तरीय कला उत्सव 2015 के दूसरे दिन गुरुवार को नृत्य कला का प्रदर्शन किया. स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह के लोक लुभावन नृत्य प्रस्तुत किया गया. 35 विद्यालय के 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. समापन शुक्रवार को होगा. जिसकी तैयारी कर ली […]
हजारीबाग : नगर भवन में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में जिला स्तरीय कला उत्सव 2015 के दूसरे दिन गुरुवार को नृत्य कला का प्रदर्शन किया. स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह के लोक लुभावन नृत्य प्रस्तुत किया गया. 35 विद्यालय के 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. समापन शुक्रवार को होगा. जिसकी तैयारी कर ली गयी है. समापन के बाद नाट्य कला एवं दृश्य कला छात्र-छात्राएं प्रस्तुत करेंगे.
कला उत्सव का उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर विद्यार्थियों के जीवन कौशल को बढ़ाना है. उन्हें संस्कृति से जोड़ना है. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सरिता दादेल, शिक्षा उपाधीक्षक संगीता मिंज के अलावा नृत्य कला के निर्णायक मंडली सहित काफी संख्या में शिक्षा से जुड़े लोग शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में आरएमएसए करमी, सीआरपी, बीआरपी ने सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










