पांच दिनों का होगा गोपाष्टमी मेला

Published at :15 Oct 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिनों का होगा गोपाष्टमी मेला

पांच दिनों का होगा गोपाष्टमी मेला झुमरीतिलैया. श्री कोडरमा गोशाला कार्यकारिणी समिति की बैठक माहुरी भवन में हुई. बैठक में गोपाष्टमी मेला 2015 को लेकर रामरतन महर्षि को मेला मंत्री व प्रदीप खाटुवाला को मेला संरक्षक चुना गया. निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मेला पांच दिनों का होगा. इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे. […]

विज्ञापन

पांच दिनों का होगा गोपाष्टमी मेला झुमरीतिलैया. श्री कोडरमा गोशाला कार्यकारिणी समिति की बैठक माहुरी भवन में हुई. बैठक में गोपाष्टमी मेला 2015 को लेकर रामरतन महर्षि को मेला मंत्री व प्रदीप खाटुवाला को मेला संरक्षक चुना गया. निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मेला पांच दिनों का होगा. इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे. कवि सम्मेलन, मेजिक शो, भजन संध्या, नृत्य प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे. मेला मंत्री ने बताया कि जल्द ही मेला कमेटी का गठन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता सुरेश कुमार जैन ने की व संचालन मुरारी कुमार ने किया. मौके पर श्याम सुंदर सिंघानिया, छोटेलाल सिंह, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, पुरुषोत्तम सलूजा ,राजेंद्र गुटगुटिया, जगदीश सलूजा, विजय सिंह, अवतार सिंह, विनोद सिन्हा, विजय पोद्दार, जय कुमार गंगवाल, गोपाल सर्राफ आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola