बॉलीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल आज

बॉलीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल आज एसएसएलएनटी कॉलेज बनाम संत कोलंबा के बीच मैचपीजी एथलेटिक क्लब बनाम अन्नदा कॉलेज के बीच खेला जायेगा मैच13हैज11में- खिलाड़ियों से परिचय करते कुलपति प्रो गुरदीप सिंह व अन्यहजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता का उदघाटन विनोदिनी पार्क में कुलपति प्रो गुरदीप सिंह, प्रतिकुलपति एमपी सिन्हा ने मंगलवार […]
बॉलीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल आज एसएसएलएनटी कॉलेज बनाम संत कोलंबा के बीच मैचपीजी एथलेटिक क्लब बनाम अन्नदा कॉलेज के बीच खेला जायेगा मैच13हैज11में- खिलाड़ियों से परिचय करते कुलपति प्रो गुरदीप सिंह व अन्यहजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता का उदघाटन विनोदिनी पार्क में कुलपति प्रो गुरदीप सिंह, प्रतिकुलपति एमपी सिन्हा ने मंगलवार को किया. पहले दिन लीग आधार पर खेले गये मैचों में अंक के आधार पर चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश किया. बुधवार को सेमीफाइनल का पहला मैच एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद बनाम संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग के बीच खेला जायेगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल पीजी एथलेटिक क्लब बनाम अन्नदा कॉलेज के बीच होगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने में हजारीबाग बॉलीबॉल संघ के रमेश सिंह, अख्तर हुसैन, राकेश, मोहित, अनिमेष, रोहित मिंज ने सहयोग किया. यह आयोजन पीजी एथलेटिक क्लब की मेजबानी में हो रहा है. आयोजन समिति के डॉ विकास कुमार, डॉ अविनाश कुमार, डॉ विनोद रंजन, डॉ पंकज मांझी, डॉ विजय कुजूर, डॉ आशफा खुर्शीद, पीटीआइ लाल किशोर प्रसाद का सहयोग रहा. मौके पर निदेशक शुकल्याण मोइत्रा, अंजना वर्मा समेत शिक्षक व छात्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










