मवेशी व्यपारी से छन्नितई को लेकर प्राथमिकी

मवेशी व्यपारी से छिन्नतई को लेकर प्राथमिकीग्रामीणों का कहना है उन लोगों ने मवेशी को पुलिस के हवाले किया था बरकट्ठा. बरकट्ठा में मवेशी व्यपारी से छिन्नतई एवं मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस बाबत लछु यादव (पिता स्व जुगद यादव) ग्राम घुठीया पेंसरा बगोदर निवासी ने थाना में एक लिखित आवेदन […]
मवेशी व्यपारी से छिन्नतई को लेकर प्राथमिकीग्रामीणों का कहना है उन लोगों ने मवेशी को पुलिस के हवाले किया था बरकट्ठा. बरकट्ठा में मवेशी व्यपारी से छिन्नतई एवं मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस बाबत लछु यादव (पिता स्व जुगद यादव) ग्राम घुठीया पेंसरा बगोदर निवासी ने थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. जिसमें लिखा है कि 11 अक्तूबर की रात मदनपुर मेला औंरगाबाद बिहार से छह भैंस लेकर लौट रहा था. इसी बीच बरकट्ठा हाई स्कूल के समीप एक दर्जन लोगों ने मुझे रोककर पैसे की मांग करने लगे. विरोध करने पर 22,500 रुपये छीन कर सभी भैंस को अपने साथ ले जाने लगे. इसी दौरान दो भैंसे की मौत जीटी रोड पर एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हो गयी. जिसकी कीमत 31 हजार रुपये बतायी गयी. मामले को लेकर बरकट्ठा थाना में बरकट्ठाडीह एवं डागडीह ग्राम के नौ नामजद तथा छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात बगोदर की ओर से लाये जा रहे मवेशी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया था. जिसके बाद की गयी कार्रवाई से ग्रामीणो में पुलिस के प्रति आक्रोेश व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










