मुखिया व उनके पति के साथ मारपीट

मुखिया व उनके पति के साथ मारपीट 13कोडपी 4घायल मुखिया पति चंदन मोदी. जयनगर. घंघरी हिरोडीह निवासी चंदन मोदी ने जयनगर थाना मे आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है. चंदन मोदी ने कहा कि मंगलवार सुबह 8.35 बजे वे अपने घर पर थे. इसी दौरान गांव के […]
मुखिया व उनके पति के साथ मारपीट 13कोडपी 4घायल मुखिया पति चंदन मोदी. जयनगर. घंघरी हिरोडीह निवासी चंदन मोदी ने जयनगर थाना मे आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है. चंदन मोदी ने कहा कि मंगलवार सुबह 8.35 बजे वे अपने घर पर थे. इसी दौरान गांव के ही रंजीत सिंह, ध्रुवनंदन सिंह दोनों के पिता स्व शिवशंकर सिंह व सुनीता देवी पति रंजीत सिंह आये व उन पर कुदाल से हमला कर दिया. उनकी पत्नी सह करियावां मुखिया अंजनी देवी बचाने आयी, तो सुनीता देवी ने उसके साथ भी मारपीट की. ध्रुवनंदन सिंह ने मेरी पत्नी के गले से सोने का चेन व मेरे जेब से 20 हजार रुपये भी छीन लिये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










