बिजली समस्याओं से निजात दिलाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

बिजली समस्याओं से निजात दिलाने की मांग कोडरमा. झामुमो नगर कमेटी ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन देकर शहर में विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग की है. उन्होंने 24 घंटे बिजली देने, बिजली बिल में संशोधन करने, गुमो व इंद्रपुरी मुहल्ला के वार्ड नंबर 25 का ट्रांसफारमर ठीक कराने, वार्ड नंबर 10 […]

विज्ञापन

बिजली समस्याओं से निजात दिलाने की मांग कोडरमा. झामुमो नगर कमेटी ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन देकर शहर में विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग की है. उन्होंने 24 घंटे बिजली देने, बिजली बिल में संशोधन करने, गुमो व इंद्रपुरी मुहल्ला के वार्ड नंबर 25 का ट्रांसफारमर ठीक कराने, वार्ड नंबर 10 में नया ट्रांसफारमर लगाने, सतगांवा की मरचोई पंचायत के विझवारिया गांव में 25 केबी का ट्रांसफारमर देने, मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल भेजने की मांग की. ज्ञापन में नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य रवींद्र शांडिल्य, संजय पांडेय, बीरेंद्र पांडेय, सुभाष सिंह, निर्मला तिवारी, अशोक कुमार, अभिषेक कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola