एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आज

Updated:
विज्ञापन

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आज एसपी ने किया शहीद विनय भारती पार्क का निरीक्षण फोटो : शहीद पार्क का निरीक्षण करते एसपी 7 सीएच 5में़ चतरा. आठ अक्तूबर (गुरुवार) को शहीद विनय भारती पार्क में शहादत दिवस मनाया जायेगा़ इसको लेकर बुधवार को एसपी एसके झा ने पार्क का निरीक्षण किया़ कार्यक्रम को […]

विज्ञापन

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आज एसपी ने किया शहीद विनय भारती पार्क का निरीक्षण फोटो : शहीद पार्क का निरीक्षण करते एसपी 7 सीएच 5में़ चतरा. आठ अक्तूबर (गुरुवार) को शहीद विनय भारती पार्क में शहादत दिवस मनाया जायेगा़ इसको लेकर बुधवार को एसपी एसके झा ने पार्क का निरीक्षण किया़ कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये़ शहीद एसडीपीओ विनय भारती, सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा जेडी अमर समेत जवानों को श्रद्धांजलि दी जायेगी. वहीं विनय भारती पार्क संचालन समिति की ओर से एक शाम शहीदों के नाम जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है़ इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारी, चिकित्सक, समाजसेवी व बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया जायेगा़ कार्यक्रम में डीसी अमित कुमार, एसपी एसके झा, सीआरपीएफ कमांडेंट के अलावा चतरा व सिमरिया के विधायक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola