मांगों को लेकर संघ ने प्रदर्शन किया

Updated:
विज्ञापन

मांगों को लेकर संघ ने प्रदर्शन किया 6हैज29में- अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते डीवीसी कामगार संघ के सदस्य हजारीबाग. डीवीसी कामगार संघ के सदस्यो ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर परियोजना प्रमुख कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन 10 अक्तूबर तक चलेगा. संघ ने इस संबंध में डीवीसी अध्यक्ष को ज्ञापन […]

विज्ञापन

मांगों को लेकर संघ ने प्रदर्शन किया 6हैज29में- अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते डीवीसी कामगार संघ के सदस्य हजारीबाग. डीवीसी कामगार संघ के सदस्यो ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर परियोजना प्रमुख कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन 10 अक्तूबर तक चलेगा. संघ ने इस संबंध में डीवीसी अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा है. संघ के सचिव केएन सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर को डीवीसी के सभी परियोजना से जुड़े कर्मचारी कोलकाता में अध्यक्ष के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. कर्मियों का प्रदर्शन सभी डीवीसी कार्यालय में जारी है. क्या है मांगें : डीवीसी कामगार संघ अपने कर्मचारियों के लिए नयी प्रमोशन पॉलिसी चालू करने, केजुअल वर्करों का मानदेय चालू करने एवं पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन करनेवालों में कृष्णनंदन सिंह, सुरेंद्र रजक, नानक चंद, जयशंकर, मोहन महतो, बैजनाथ राम, गुरुपद राय, मनिहर पांडेय, जानकी महतो समेत काफी संख्या में डीवीसी कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola