दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
बरकट्ठा. प्रखंड के चेचकप्पी गांव में दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम चेचकप्पी निवासी पिंकी देवी (पति- वीरेंद्र साव) ने बरकट्ठा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के […]
बरकट्ठा. प्रखंड के चेचकप्पी गांव में दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम चेचकप्पी निवासी पिंकी देवी (पति- वीरेंद्र साव) ने बरकट्ठा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज मंे एक लाख रुपये नगद, कलर टीवी व सोने की चैन मांग को लेकर मेरे साथ हमेशा मारपीट किया जाता था. मामले में पिंकी ने पति वीरेंद्र साव, ससुर कुलदीप साव, सास पार्वती देवी व देवर वकील साव को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस ने कांड संख्या 62/15 धारा 341, 323, 498 ए, 3/4 दहेज प्रतिशोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी नामजद आरोपी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










