विभावि... सीसीटीवी कैमरा लगेगा
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय क्रय-विक्रय समिति की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई. विश्वविद्यालय में पीजी के आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए आठ पेज की कॉपी उपयोग करने पर समिति ने सहमति दे दी है. प्रति कॉपी दो रुपये 25 पैसे की दर से खरीद करने का भी निर्णय […]
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय क्रय-विक्रय समिति की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई. विश्वविद्यालय में पीजी के आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए आठ पेज की कॉपी उपयोग करने पर समिति ने सहमति दे दी है. प्रति कॉपी दो रुपये 25 पैसे की दर से खरीद करने का भी निर्णय लिया गया है. पहले इन परीक्षाओं के लिए 32 पेज की कॉपी का उपयोग होता था. पीजी अंगरेजी विभाग के पाठयक्रम में लैंगवेज लैब की स्वीकृति समिति ने दी है. विज्ञान भवन, कला भवन एवं वाणिज्य भवन में वाटर प्यूरीफायर लगाया जायेगा. परीक्षा विभाग समेत अन्य विभागों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए आवश्यक सामग्री की खरीद की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










