लीड...जिले में माओवादी बंद का असर
हजारीबाग. भाकपा माओवादियों द्वारा आहूत बंद का असर जिले भर में रहा. मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. यात्री वाहनों का परिचालन एनएच-33 पर एक्का-दुक्का हुई. हजारीबाग चतरा मार्ग पर यात्री वाहनों का परिचालन ठप रहा. चुरचू मार्ग, विष्णुगढ़ मार्ग, विष्णुगढ़ बोकारो मार्ग, बड़कागांव-टंडवा मार्ग पर वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. यात्री बसों का इंतजार […]
हजारीबाग. भाकपा माओवादियों द्वारा आहूत बंद का असर जिले भर में रहा. मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. यात्री वाहनों का परिचालन एनएच-33 पर एक्का-दुक्का हुई. हजारीबाग चतरा मार्ग पर यात्री वाहनों का परिचालन ठप रहा. चुरचू मार्ग, विष्णुगढ़ मार्ग, विष्णुगढ़ बोकारो मार्ग, बड़कागांव-टंडवा मार्ग पर वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. यात्री बसों का इंतजार करते रहे. भाकपा माओवादी बंदी में किसी प्रकार के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती तेज रही. सीआरपीएफ, जैप व जिला पुलिस बल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगलों में छापामारी की. एनटी लैंड माइंस वाहन से सीआरपीएफ के जवान गश्त करते रहे. एसपी अखिलेश झा ने बंदी के पूर्व सभी थाना को अलर्ट कर दिया था. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार गहन छापामारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










