विभावि... परिसर में लगेगा 25 हजार वृक्ष
एनसीसी के कैडरों ने सीआरपीएफ के मदद से किये गड्ढेहजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस कार्यक्रम के तहत सोमवार को एनसीसी के कैडरों ने साफ-सफाई एवं पौधा लगाने के लिए गड्ढे किये. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने बताया कि कैंपस में 25 हजार पौध लगाने का लक्ष्य है. पौधा उन्हीं स्थलों पर […]
एनसीसी के कैडरों ने सीआरपीएफ के मदद से किये गड्ढेहजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस कार्यक्रम के तहत सोमवार को एनसीसी के कैडरों ने साफ-सफाई एवं पौधा लगाने के लिए गड्ढे किये. कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने बताया कि कैंपस में 25 हजार पौध लगाने का लक्ष्य है. पौधा उन्हीं स्थलों पर लगाया जायेगा, जहां भविष्य में भवन निर्माण नहीं होगा. इसकी पूरी योजना बनायी गयी है. विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी पौधा लगायेंगे. इसकी देखभाल के लिए पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी पौधों को बड़े होने तक जिम्मेवारी लेंगे. आज इस कार्यक्रम में डॉ पीके मिश्रा, खेल निदेशक डॉ शुकल्यण मोइत्रा, डॉ मृत्युंजय प्रसाद, डॉ सुबोध सिंह, डॉ अविनाश कुमार, डॉ केदार सिंह, नवीन चंद्रा के देखरेख में पार्थेनियम की सफाई एवं पौधा लगाने के लिए गड्ढे किये गये. इसमें सीआरपीएफ के जवान, एनसीसी कैडर शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










