आजसू पार्टी ने मनाया संकल्प दिवस
हजारीबाग. आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास राणा ने की. मुख्य अतिथि आजसू नेता प्रदीप प्रसाद ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने झारखंड के नव निर्माण का संकल्प लिया. प्रदीप प्रसाद […]
हजारीबाग. आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास राणा ने की. मुख्य अतिथि आजसू नेता प्रदीप प्रसाद ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने झारखंड के नव निर्माण का संकल्प लिया. प्रदीप प्रसाद ने कहा कि कार्यक र्ता पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करें. संगठन के माध्यम से जन समस्या का समाधान होगा. विकास राणा ने कहा कि झारखंड अलग होने का सपना पूरा नहीं हुआ है. आज भी लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. कार्यक्रम में प्रदीप कुमार मेहता, मनोज श्रीवास्तव, प्रकाश झा, प्रियंका कुमारी,संतोष रजवार, भैया संदीप,राकेश सिंह, बुधन राम, मिंटू कुमार,रंजीत कुमार,सुहानी एक्का समेत काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन जिप सदस्य परमेश्वर महतो ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










