दूसरी शादी रचाने का मामला थाना पहुंचा
बरकट्ठा. बहन की हत्या कर बहनोई द्वारा दूसरी शादी रचाने का मामला बरकट्ठा थाना पहुंचा. इस बाबत ग्राम तिलैया बस्ती वार्ड दो कोडरमा निवासी कमलेश राम पिता उमेश राम ने एक लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना को दिया है. जिसमें लिखा है कि मेरी बहन पूनम देवी की शादी ग्राम बरकनगांगो निवासी धमेंद्र राम पिता उमेश […]
बरकट्ठा. बहन की हत्या कर बहनोई द्वारा दूसरी शादी रचाने का मामला बरकट्ठा थाना पहुंचा. इस बाबत ग्राम तिलैया बस्ती वार्ड दो कोडरमा निवासी कमलेश राम पिता उमेश राम ने एक लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना को दिया है. जिसमें लिखा है कि मेरी बहन पूनम देवी की शादी ग्राम बरकनगांगो निवासी धमेंद्र राम पिता उमेश राम के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी. इसकी हत्या उसके ससुराल वालों द्वारा 14 जुलाई 2014 को करने का उल्लेख किया गया है. कमलेश ने अपने बहनोई पर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा है कि हत्या को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा है. जिसकी अवमानना करते हुए उसने दूसरी शादी कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










