केंद्रीय कृषि मंत्री आज चावल अनुसंधान केंद्र में
हजारीबाग. केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह 22 जून को वर्षा आश्रित उपराऊं भूमि चावल अनुसंधान केंद्र मासीपीढ़ी हजारीबाग आयेंगे. इसकी जानकारी केंद्र के वैज्ञानिक डॉ डी मैथी ने दी. कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह चावल अनुसंधान केंद्र का जायजा लेंगे. कृषि मंत्री के साथ डेयरी मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीक्लचर व आइसीआर के महानिदेशक डॉ एस […]
हजारीबाग. केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह 22 जून को वर्षा आश्रित उपराऊं भूमि चावल अनुसंधान केंद्र मासीपीढ़ी हजारीबाग आयेंगे. इसकी जानकारी केंद्र के वैज्ञानिक डॉ डी मैथी ने दी. कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह चावल अनुसंधान केंद्र का जायजा लेंगे. कृषि मंत्री के साथ डेयरी मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीक्लचर व आइसीआर के महानिदेशक डॉ एस अय्यपन होंगे. कृषि मंत्री केंद्र में उपलब्ध संसाधनों, उपस्कर एवं अन्य उपलब्धियों की जानकारी लेंगे. केंद्र को और विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों से सुझाव लेंगे. आइसीआर के महानिदेशक डॉ एस अय्यपन केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ बैठक करेंगे. इसमें कम वर्षा में धान की अधिक उपज कैसे की जाये पर वैज्ञानिकों के साथ मंथन करेंगे. मॉनसून की कमी से निबटने पर भी वैज्ञानिकों के साथ चर्चा करेंगे. केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ एम वारियर, डॉ डी मैथी, डॉ एनपी मंडल, डॉ सीबी सिंह, डॉ योगेश कुमार तथा डॉ एमएस अनंथा आइसीआर महानिदेशक के साथ बैठक में शामिल रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










