मजदूरों ने एनटीपीसी के कार्य को रोका

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव- हजारीबाग रोड स्थित ग्राम कुसंुभा में एनटीपीसी के कोल हैंडलिंग प्लान कार्य को पांच जून को सैकड़ों मजदूरों ने अनिश्चितकालीन के लिए रोक दिया है. मजदूरों ने एनटीपीसी के लिए एजेंसी टेप्रो कंपनी के कार्यालय का भी घेराव किया. कोल हैंडलिंग प्लान में काम करनेवाले मजदूरों को फरवरी से मजदूरी का भुगतान नहीं […]

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव- हजारीबाग रोड स्थित ग्राम कुसंुभा में एनटीपीसी के कोल हैंडलिंग प्लान कार्य को पांच जून को सैकड़ों मजदूरों ने अनिश्चितकालीन के लिए रोक दिया है. मजदूरों ने एनटीपीसी के लिए एजेंसी टेप्रो कंपनी के कार्यालय का भी घेराव किया. कोल हैंडलिंग प्लान में काम करनेवाले मजदूरों को फरवरी से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है. उन्हें कम मजदूरी एवं कल्याणकारी सुविधा नहीं मिलती है. इसलिये मजदूरों ने नाराज होकर काम ठप कर दिया है. ज्ञात हो कि कुसंुभा कोल हैंडलिंग प्लान बनाये जाने से एनटीपीसी का कोयला ढुलाई शुरू हो जायेगा.मजदूरों की मांग : मजदूर बालेश्वर कुमार ने बताया कि मजदूरी भुगतान नहीं होने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसलिए बकाया मजदूरी का अविलंब भुगतान हो. मजदूरी में वृद्धि की जाये, उन्हें परिचय पत्र दिया जाये,स्वास्थ्य की सुविधा दी जाये. मजदूरों का नेतृत्व देवेंद्र प्रसाद, राधे महतो, कृष्णा साव, कृष्णा महतो कर रहे हैं.आंदोलन करेंगे भू-रैयत : बड़कागांव-केरेडारी के भू-रैयतों का कहना है कि एनटीपीसी भू-रैयतों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है. बढ़ा हुआ मुआवजा व नौकरी जब तक नहीं मिलेगी तब तक काम शुरू नहीं होने देंगे और जो भी नेता व प्रतिनिधि इसकी दलाली करेंगे उन्हें वोट नहीं देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola