1 से 30 जून तक बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जायेगी
बरही. बरही अनुमंडल अस्पताल में 1 जून से 30 जून तक 9 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए का खुराक दी जायेगी. उपरोक्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ़ शशि शेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई़ बच्चों का टीकाकरण भी किया जायेगा़ इस अवधि […]
बरही. बरही अनुमंडल अस्पताल में 1 जून से 30 जून तक 9 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए का खुराक दी जायेगी. उपरोक्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ़ शशि शेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई़ बच्चों का टीकाकरण भी किया जायेगा़ इस अवधि में कुपोषित बच्चों कीपहचान के लिए सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जायेगा. कुपोषित पाये गये बच्चों का समुचित उपचार अस्पताल के कुपोषण उपचार केन्द्र में किया जायेगा़ बैठक में बीपीएम नारायण राम, मनोज कुमार, विनय कुमार सिन्हा, आशा कुमारी, सुनीता कुमारी, रेखा रानी, रेणु कुमारी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










