7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

यशवंत व मनीष के प्रयास को लोगों ने सराहा, स्वागत किया

हजारीबाग : डीवीसी का छह घंटे का लोड शेडिंग खत्म कराने के लिए पूर्व कें द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और सदर विधायक मनीष जायसवाल को शहरवासियों ने बधाई दी है. हुरहुरू चौक दुर्गा मंडप के पास नीरज पासवान के नेतृत्व में यशवंत सिन्हा,मनीष जायसवाल का अभिनंदन किया गया. […]

हजारीबाग : डीवीसी का छह घंटे का लोड शेडिंग खत्म कराने के लिए पूर्व कें द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और सदर विधायक मनीष जायसवाल को शहरवासियों ने बधाई दी है.
हुरहुरू चौक दुर्गा मंडप के पास नीरज पासवान के नेतृत्व में यशवंत सिन्हा,मनीष जायसवाल का अभिनंदन किया गया. इसमें संजय पासवान, बबलू पासवान,अनिल पासवान, नगेंद्र पासवान,रवि यादव,राजेश यादव, राजन स्वर्णकार समेत कई लोग शामिल हुए.
शिवदयाल नगर में भी विधायक मनीष जायसवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया. कदमा पंचायत की मुखिया अनिमा देवी, कटकमदाग क ी उप प्रमुख अर्चना सिंह,वार्ड सदस्य नीतू सिंह,सुनील कुमार सिन्हा,सुबोध सिंह,प्रशांत कुमार सिन्हा,अप्पू सिंह,दयाशंकर रावत,अजीत कुमार सिंह,दीपक सिंह,नवीन सिंह, रामकेश्वर सिंह, आशुतोष कुमार,दीपक तलवार समेत गांव के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. बिजली की समस्या के समाधान के लिए यशवंत सिन्हा को बधाई दी. इधर भाजपा नेताओं ने कई केंद्रीय कार्यालय हजारीबाग आने और बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा को बधाई दी.
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि यशवंत सिन्हा के मार्गदर्शन में हजारीबाग में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित होगा. मीडिया प्रभारी सुमन कुमार पप्पू, डॉ सुरेंद्र सिन्हा,काशीलाल अग्रवाल, टुनू गोप,अनिल मिश्र समेत कई भाजपा नेताओं ने यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel