नववर्ष पर गुलजार रहे बरकट्ठा के पिकनिक स्पॉट

बरकट्ठा : बरकट्ठा के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ साल का पहला दिन मनाया. क्षेत्र के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर सपरिवार को पहुंचे और मनोरंजन के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. पिकनिक स्पॉट पर युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये. पर्यटक स्थल सूर्यकुंड में पर्यटकों की भीड़ थी. यहां दूर-दराज […]
बरकट्ठा : बरकट्ठा के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ साल का पहला दिन मनाया. क्षेत्र के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर सपरिवार को पहुंचे और मनोरंजन के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. पिकनिक स्पॉट पर युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये. पर्यटक स्थल सूर्यकुंड में पर्यटकों की भीड़ थी.
यहां दूर-दराज से लोग परिवार और मित्र के साथ पहुंचे थे. सूर्यकुंड के अलावा पतालसुर नदी तट, बेलवा नदी घाट, बरसोती नदी घाट, निशनलगवा पहाड़ी झरना समेत अन्य स्थानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गयी. धार्मिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों लोगों ने गर्म जल कुंड में स्नान कर प्राचीन मंदिर और सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना की.
जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
नववर्ष पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, ज��प सदस्य कुमकुम देवी, मीना देवी, जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष रामलखन मेहता, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पूर्व जिप सदस्य दयमंती देवी, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, समाजसेवी दर्शन सोनी ने लोगों को शुभकामना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










