ePaper

झारखंड में बदलाव की लहर

Updated at : 07 Dec 2019 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बदलाव की लहर

हजारीबाग : कांग्रेस के स्टार प्रचार सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बेरोजगारी, बदहाली देनेवाली रघुवर सरकार को इस बार जनता ने नकार दिया है. दो पहिया की सरकार में केंद्र का पहिया पंक्चर हो गया है. रघुवर सरकार का चक्का जनता पंक्चर करे. वह हजारीबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में बदलाव […]

विज्ञापन

हजारीबाग : कांग्रेस के स्टार प्रचार सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बेरोजगारी, बदहाली देनेवाली रघुवर सरकार को इस बार जनता ने नकार दिया है. दो पहिया की सरकार में केंद्र का पहिया पंक्चर हो गया है. रघुवर सरकार का चक्का जनता पंक्चर करे. वह हजारीबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में बदलाव संकल्प जनसभा में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि चुनाव बनाम चुनौती की लड़ाई में हजारीबाग सदर विस के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता को अपना समर्थन देकर विधानसभा भेजें.

केंद्र सरकार के अहंकार के कारण आज पूरा देश मंदी के कगार पर है. युवा बेरोजगार हो रहे हैं, किसान परेशान हैं. ऑटो और कपड़ा इंडस्ट्री बदहाली के दौर से गुजर रहा है. रघुवर सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. जनता महाराष्ट्र में जवाब दे चुकी है, झारखंड की जनता इस चुनाव में जवाब देगी. श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लॉलीपॉप में आये, तो पांच साल फिर भुगतना पड़ेगा.

प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता ने कहा कि आपलोग एक मौका दें, जनसेवक बन कर काम करूंगा. जयशंकर पाठक ने कहा कि झारखंड में बदलाव की हवा चल रही है. पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड में छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री होगा, तो सभी नियुक्ति बाहर के लोगों की होगी. इस बार झारखंड पुत्र हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनायें. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने की, संचालन राजू चौरसिया ने किया.

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष संजर मलिक, झामुमो जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव, जिला प्रभारी शांतनु मिश्रा, सलीम रजा, बालेश्वर मेहता, टिंकू यादव, विनोद मेहता, पन्नु महतो, डॉ जमाल अहमद, साजिद हुसैन, साजिद अली खान, रजी अहमद, अजय गुप्ता, शशिमोहन सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola