हजारीबाग: उग्रवादियों ने दर्ज करायी मौजूदगी, 7 वाहन फूंके, इलाके में दहशत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हज़ारीबाग़ : सोमवार की देर रात एक बार फिर उग्रवादियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी और कटकमसांडी रेलवे क्रॉसिंग के पास 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार यहां उग्रवादियों ने तीन हाइवा व चार लोडर में आग लगा दी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. फिलहाल मामले […]
विज्ञापन
हज़ारीबाग़ : सोमवार की देर रात एक बार फिर उग्रवादियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी और कटकमसांडी रेलवे क्रॉसिंग के पास 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार यहां उग्रवादियों ने तीन हाइवा व चार लोडर में आग लगा दी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. फिलहाल मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है. सभी वाहन कटकमसांडी स्टेशन के पास बने कोल डंप से कोयला ढोने का काम करते थे. घटना को अंजाम देने के बाद टीएसपीसी नामक उग्रवादी संगठन ने वहां पर्चा फेंक कर जिम्मेवारी ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










