इधर-उधर भटकते दिखे मरीज, फिर लौटे वापस

हजारीबाग : पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों के साथ की गयी मारपीट के विरोध में आइएमए व इंडियन डेंटल एसोसिएशन हजारीबाग इकाई के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को जिले भर के चिकित्सक एकदिवसीय हड़ताल पर रहें. सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी सरकारी अस्पतालों व निजी क्लिनिकों में चिकित्सक अनुपस्थित रहें, जिससे मरीजों को आवश्यक सेवा से […]
हजारीबाग : पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों के साथ की गयी मारपीट के विरोध में आइएमए व इंडियन डेंटल एसोसिएशन हजारीबाग इकाई के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को जिले भर के चिकित्सक एकदिवसीय हड़ताल पर रहें. सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी सरकारी अस्पतालों व निजी क्लिनिकों में चिकित्सक अनुपस्थित रहें, जिससे मरीजों को आवश्यक सेवा से वंचित होना पड़ा. सदर अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसरा था.
केवल आपातकालीन विभाग व पोस्टमार्टम का काम चिकित्सकों ने किया. चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से दूर- दराज से इलाज के लिए आये मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा. काफी संख्या में मरीजों को बगैर इलाज कराये वापस जाना पड़ा. अस्पताल में प्रतिदिन लगभग एक हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










