हटाये जा सकते हैं आउटसोर्सिंग मजदूर

Updated at : 14 Jun 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
हटाये जा सकते हैं आउटसोर्सिंग मजदूर

हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में समुचित सफाई के मुद्दे को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उप-महापौर राजकुमार लाल ने की. उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों ने निर्णय लिया कि सफाई कार्य के लिए आउटसोर्सिंग से लेबर रखने पर भी वार्ड की नियमित सफाई नहीं हो पाती है. अगली बैठक में आउटसोर्सिंग हटाने का […]

विज्ञापन

हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में समुचित सफाई के मुद्दे को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उप-महापौर राजकुमार लाल ने की. उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों ने निर्णय लिया कि सफाई कार्य के लिए आउटसोर्सिंग से लेबर रखने पर भी वार्ड की नियमित सफाई नहीं हो पाती है. अगली बैठक में आउटसोर्सिंग हटाने का निर्णय लिया जायेगा.

उप-महापौर ने बताया कि आउटसोर्सिंग से 150 से अधिक सफाई मजदूर लिये गये हैं, लेकिन मात्र 60 से 70 मजदूर सफाई के लिए पहुंचते हैं. बरसात के पूर्व सफाई के लिए 15 टीम बनायी गयी थी, लेकिन मजदूर के अभाव में मात्र छह टीम ही बनायी गयी. मौके पर दीपरंजन, मिथिलेश सिन्हा, दिलीप साव, पंकज गुप्ता, विजय प्रसाद व कुलदीप समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola