शॉर्ट सर्किट से बीओआइ की पगमिल शाखा में लगी आग

Updated at : 08 Jun 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से बीओआइ की पगमिल शाखा में लगी आग

तीन लाख का नुकसान हजारीबाग : बैंक ऑफ इंडिया के पगमिल शाखा में शुक्रवार को तड़के आग लग गयी. आग लगने से बैंक में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. शाखा प्रबंधक ने बताया कि मुहल्लेवासियों ने उन्हें सुबह आठ बजे फोन पर बैंक से धुंआ निकलने की सूचना दी. सूचना मिलते ही […]

विज्ञापन

तीन लाख का नुकसान

हजारीबाग : बैंक ऑफ इंडिया के पगमिल शाखा में शुक्रवार को तड़के आग लग गयी. आग लगने से बैंक में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. शाखा प्रबंधक ने बताया कि मुहल्लेवासियों ने उन्हें सुबह आठ बजे फोन पर बैंक से धुंआ निकलने की सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गयी.

नौ बजे सुबह दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. शाखा प्रबंधक मिथुन कुमार सिन्हा ने बताया कि कंप्यूटर सेक्शन में शॉट सर्किट से आग लगी. इससे लगभग तीन लाख रुपये के कंप्यूटर उपकरण, एसी और बिजली के सामान जल गये. जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गयी है. आग लगने के कारण शुक्रवार को बैंक का कामकाज बाधित रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola