सदर, दारू, टाटीझरिया, इचाक, बड़कागांव केरेडारी व चुरचू में होगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति
Updated at : 01 Jun 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग क्षेत्र में अनावश्यक लोड शेडिंग की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी हजारीबाग : हजारीबाग का बिजली संकट जुलाई माह तक दूर हो जाने की संभावना है. झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम की ओर से डीवीसी ग्रिड में 50 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. ट्रांसफार्मर की आपूर्ति दो दिन पूर्व हो […]
विज्ञापन
हजारीबाग क्षेत्र में अनावश्यक लोड शेडिंग की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी
हजारीबाग : हजारीबाग का बिजली संकट जुलाई माह तक दूर हो जाने की संभावना है. झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम की ओर से डीवीसी ग्रिड में 50 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. ट्रांसफार्मर की आपूर्ति दो दिन पूर्व हो चुकी है. ट्रांसफार्मर इसीइ रोहतक (हरियाणा) की कंपनी से मंगाया गया है.
ट्रांसफार्मर इंस्टॉल करने के लिए प्लींथ का काम चल रहा है. इस काम को 15 दिन में पूरा कर लेने की बात कही गयी है. इसके बाद एरेक्शन वर्क, कैबल ट्रेट सहित अन्य कार्यों का काम होगा. विभागीय सूत्रों के अनुसार पूरी प्रक्रिया होने में करीब 30 से 45 दिन लग जायेंगे.
क्या होगा लाभ:हजारीबाग डीवीसी ग्रिड में 50-50 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं. 50 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने से डीवीसी ग्रिड की क्षमता बढ़ कर 150 एमवीए हो जायेगी. इससे हजारीबाग क्षेत्र में अनावश्यक लोड शेडिंग की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. हजारीबाग को पर्याप्त बिजली मिलने से हजारीबाग सदर, ग्रामीण, दारू, टाटीझरिया, इचाक, बड़कागांव, केरेडारी, चुरचू के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




