चौपारण की बेटी आराध्या ने दिल्ली में ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता का खिताब जीता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 8:03 PM
चौपारण : चौपारण प्रखंड के चतरा मोड़ निवासी अनिल कुमार सिन्हा की 16 वर्षीय पुत्री आराध्या सिन्हा ने प्रगति मैदान नयी दिल्ली में हुई ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में परचम लहरा कर झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है. मालूम हो कि झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड की बेटी ऑल इंडिया […]
चौपारण : चौपारण प्रखंड के चतरा मोड़ निवासी अनिल कुमार सिन्हा की 16 वर्षीय पुत्री आराध्या सिन्हा ने प्रगति मैदान नयी दिल्ली में हुई ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में परचम लहरा कर झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है.
मालूम हो कि झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड की बेटी ऑल इंडिया इंटरनेशनल मेकअप कॉम्पिटिशन सह ब्यूटी एक्सपो इंडिया एट दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिभागी के रूप में 3 मई 2019 को भाग ली थी.ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में हिंदुस्तान के कई प्रतिभागी शामिल हुई थी.
आराध्या सिन्हा का मेकअप सुपर मेकअप वोमेन सुनैनी विक्रम बचानी ने की थी. उनके मेकअप और चौपारण की बेटी की सुंदरता के आगे प्रगति मैदान दिल्ली के सभी प्रदेश के प्रतिभागी बौने साबित हुए.बताते चले कि आराध्या में सुंदरता के साथ-साथ फिल्म एवं एलबम में अभिनय करने की दक्षता भी कूट-कूट कर भरी हुई है. उन्होंने पहला कदम पिछले वर्ष आयोजित मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में बेस्ट स्किन अवार्ड कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें भी उन्होंने खिताब पर कब्जा किया था.चौपारण चतरा मोड़ निवासी अनिल कुमार सिन्हा एवं नीना सिन्हा की पुत्री आराध्या सिन्हा की प्रारंभिक शिक्षा मुनअम पब्लिक स्कूल महराजगंज में हुई. उसके बाद आराध्या के पिता अनिल सिन्हा चौपारण से निकलकर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ चले गए.
आराध्या ने छत्तीसगढ़ राज्य में मिस छत्तीसगढ़ बेस्ट स्किन अवार्ड प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल की. आराध्या ने अपनी प्रतिभा के बल पर फिल्म और एलबम में अभिनय कर छत्तीसगढ़ में अपना लोहा मनवाई.आराध्या के प्रतिभा पर विधायक मनोज यादव, भाजपा पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ रामानुज कुमार, भाजपा नेत्री साबी देवी, बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ नितिन शिवम गुप्ता, थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह.
युवा नेता अभिमन्यु प्रसाद भगत, देवल यादव, बीरेंद्र रजक, भोला राणा, मुखिया बिनोद कुमार सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू, मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय, मुखिया नूतन सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा, सुखदेव पासवान, राजकुमार यादव, बरही विस यूथ अध्यक्ष बिनोद यादव, यूथ अध्यक्ष रंजन सिंह, दयानंद पांडेय, राजेश रजक, लोकगीत गायक जन्मेजय सिंह, भक्ति गीत गायक मंटू सिंह, राजेंद्र राणा, गजाधर प्रसाद, राजेन्द्र चंद्रवंशी, प्रमोद नायक सहित कई लोगों ने खुशी ब्यक्त करते हुए बधाई दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










