चौपारण के जंगल में नर हिरन की दर्दनाक मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के ताजपुर जंगल से वन विभाग ने शनिवार को नर हिरन का शव बरामद किया. संभवतः जंगल में खूंखार जंगली जानवरों के द्वारा हिरन की हत्या किया गया है. हिरन के शरीर पर दर्जनों जख्म का निशान है. जिस स्थल पर हिरन का शव पड़ा था. वह स्थल बयां कर रहा था […]
विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के ताजपुर जंगल से वन विभाग ने शनिवार को नर हिरन का शव बरामद किया. संभवतः जंगल में खूंखार जंगली जानवरों के द्वारा हिरन की हत्या किया गया है. हिरन के शरीर पर दर्जनों जख्म का निशान है. जिस स्थल पर हिरन का शव पड़ा था. वह स्थल बयां कर रहा था कि हिरन ने काफी देर तक जंगली जानवरों के साथ जान बचाने के लिए संघर्ष किया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त जंगल मे एक सप्ताह से लकड़बग्घा घुम रहा है. उसे कई लोगों ने देखा है. बरामद हिरन के शव को वन कर्मियों ने पशु चिकित्सा केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद रेंज कार्यालय परिसर के खाली जमीन में दफना दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










