हज यात्रा : 17 जुलाई तक जमा करें आखिरी किस्त

Updated at : 29 Jun 2014 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
हज यात्रा  : 17 जुलाई तक जमा करें आखिरी किस्त

हजारीबाग : जिले से हज यात्रा 2014 पर जानेवाले आजमीनों को यात्रा की दूसरी और आखिरी किस्त की राशि हज कमेटी को जमा करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2014 है. जामा मस्जिद सचिव गुलाम मोइनउद्दीन ने सभी हज यात्रियों से कहा है कि आखिरी किस्त ग्रीन के लिए एक लाख 11 हजार 200 रुपये […]

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले से हज यात्रा 2014 पर जानेवाले आजमीनों को यात्रा की दूसरी और आखिरी किस्त की राशि हज कमेटी को जमा करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2014 है. जामा मस्जिद सचिव गुलाम मोइनउद्दीन ने सभी हज यात्रियों से कहा है कि आखिरी किस्त ग्रीन के लिए एक लाख 11 हजार 200 रुपये और अजीजिया के लिए 80,450 रुपये जमा करना है.

राशि स्टेट बैंक के किसी भी शाखा में हज कमेटी द्वारा निर्धारित पे सिलिप में जमा करना है. जमा हो जाने के बाद इसकी सूचना हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई को भेज दें. पेन स्लीप में हाजी का नाम, कवर नंबर और बैंक रिफ्रेंस नंबर लिखना जरूरी है. पे स्लीप उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में सचिव जामा मस्जिद से प्राप्त कर सकते हैं. जानकारी के लिए 9430391280, 7739789788 पर संपर्क कर सकते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola