दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, एक के चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, एक के चालक की मौत

गोरहर में जीटी रोड पर हादसा

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड के गोरहर में जीटी रोड पर दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में एक के चालक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह करीब चार बजे की है. बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच02बीजे-2344) को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक (जेएच02बीडब्ल्यू-9959) ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक नंबर जेएच02बीडब्ल्यू-9959 के चालक ग्राम शोखी अमछोर, थाना इटखोरी, चतरा निवासी मनु रजक (35 वर्ष, पिता देवकी रजक) की मौके पर ही दबकर मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. मामले की सूचना मिलने पर गोरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. स्थानीय लोगों ने जीटी रोड सिक्सलेन सड़क के चौड़ीकरण कार्य के दौरान प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है.

डाड़ी में बॉयलर कुक्कुट एवं बतख का वितरण

हजारीबाग. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को पशुपालन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच आठ यूनिट बॉयलर कुक्कुट एवं बतख का वितरण किया गया. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और लोगों की आय में वृद्धि करना है. उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे उपलब्ध कराए गये संसाधनों का सही उपयोग करें और कुक्कुट व बतख पालन को स्थायी आय के स्रोत के रूप में विकसित करें. कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख समेत पशुपालन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola