मनसा माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Updated at : 14 Feb 2019 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
मनसा माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

351 महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा हजारीबाग : दारू स्थित पूर्णाडीह में मनसा मंदिर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को हुआ. इस दौरान 351 महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. कलशयात्रा मंडप से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए सवाने नदी तक पहुंची. शोभायात्रा का कई गांवों में स्वागत किया गया. श्रद्धालु […]

विज्ञापन

351 महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

हजारीबाग : दारू स्थित पूर्णाडीह में मनसा मंदिर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को हुआ. इस दौरान 351 महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. कलशयात्रा मंडप से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए सवाने नदी तक पहुंची. शोभायात्रा का कई गांवों में स्वागत किया गया. श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. सवाने नदी में आचार्य प्रदीप पांडेय ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की.
वहीं पिपचो के युवकों ने श्रद्धालुओं को शर्बत और सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गयी थी. पुजारी कैलाश साव, बुटानी यादव, बाबूलाल साव, भुवनेश्वर साव आदि पूजा-अर्चना करा रहे हैं. शाम में बनारस से आये प्रवचनकर्ताओं ने प्रवचन दिया. मौके पर ईश्वर साव, रवींद्र कुमार, दीपक कुमार, शिवचरण साव, बाली साव, नंदकिशोर प्रसाद, दशरथ प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, रामकुमार प्रसाद, रामकृत प्रसाद, सुधीर साव, कृष्णा साव, दीपक, इंद्रनाथ साव, लोकनाथ साहू, रामचंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, सुनील कुमार ,नकुल प्रसाद, ललित कुमार, रोहन साव, हरि प्रसाद आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola