ePaper

दारू में अवैध कोयला लदा वाहन जब्त

Updated at : 09 Feb 2019 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
दारू में अवैध कोयला लदा वाहन जब्त

दारू : दारू थाना क्षेत्र हरली के पास वन विभाग के कर्मियों ने अवैध कोयला लदा एक पिकअप वैन जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर दारू वन प्रक्षेत्र के रेंजर विजय कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार की रात वन विभाग की टीम ने वाहन को पीछा कर झुमरा हरली के पास पकड़ा. […]

विज्ञापन

दारू : दारू थाना क्षेत्र हरली के पास वन विभाग के कर्मियों ने अवैध कोयला लदा एक पिकअप वैन जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर दारू वन प्रक्षेत्र के रेंजर विजय कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार की रात वन विभाग की टीम ने वाहन को पीछा कर झुमरा हरली के पास पकड़ा. वाहन चालक भागने में सफल रहा. रेंजर विजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है.

रेंजर ने कहा कि चुरचू व आंगो थाना क्षेत्र से दारू और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की ओर प्रतिदिन अवैध कोयला की ढुलाई की सूचना मिल रही है. पिछले तीन फरवरी को भी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमनारी डण्डेय के पास अवैध कोयला लदा एक 407 वाहन जब्त किया गया था छापामारी में वनपाल सोहन गोप, दिनेश पांडेय, पंकज, सुजीत गंझू, प्यारी साव, सरिता कुमारी व इंदु कुमारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola