ePaper

बड़कागांव में मना क्रिसमस, डीएसपी ने कहा- परमेश्वर के मार्ग पर चलने का युवा ले संकल्‍प

Updated at : 25 Dec 2018 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव में मना क्रिसमस, डीएसपी ने कहा- परमेश्वर के मार्ग पर चलने का युवा ले संकल्‍प

– प्रभु येशु के प्रार्थना करने से समस्याओं का समाधान : पास्टर नकुल संजय सागर, बड़कागांव बड़कागांव के महटिकरा स्थित जेएमएस चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया. इससे पहले 12 बजे रात में प्रभु येशु का जन्‍म हुआ और कैरोल गाये गये. समारोह में मुख्य अतिथि डीएसपी अनिल सिंह, पास्टर नकुल महतो, सिकंदर दास, […]

विज्ञापन

– प्रभु येशु के प्रार्थना करने से समस्याओं का समाधान : पास्टर नकुल

संजय सागर, बड़कागांव

बड़कागांव के महटिकरा स्थित जेएमएस चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया. इससे पहले 12 बजे रात में प्रभु येशु का जन्‍म हुआ और कैरोल गाये गये. समारोह में मुख्य अतिथि डीएसपी अनिल सिंह, पास्टर नकुल महतो, सिकंदर दास, उप प्रमुख परसाद, मुखिया अनिता देवी, पूर्व पंसस राजीव रंजन, संस्था के अध्यक्ष ईश्वर दयाल महतो, आरएनयू के छात्र संघ की सचिव पूनम साव, पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया.

हजारीबाग जिलेकी अन्‍य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

समारोह की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष जुगेश्वर प्रजापति व संचालन कृष्णा राम ने की. पास्टर नकुल महतो ने कहा कि जब-जब धरती पर शोषण-अत्याचार बढ़ा, तब-तब हर रूप में परमेश्वर का अवतार हुआ. लोगों की खुशी, प्रेम, नयी जीवन दिया. प्रभु येशु हम मानवों के कल्याण के लिए अब भी समर्पित हैं. प्रभु की प्रार्थना करने से हर समस्या का समाधान होता है.

मुख्य अतिथि डीएसपी अनिल सिंह ने कहा कि परमेश्वर कल्याण किया करते हैं. युवा वर्ग इनके मार्ग पर चलकर अच्छी कामयाबी हासिल करें. मौके पर संस्था के अध्यक्ष ईश्वर दयाल महतो, सचिव पास्टर नकुल महतो, बादल कुमार महतो, कोषाध्यक्ष शिव कुमार महतो, राहुल कुमार, रवि कुमार रवि, सूर्यकुमार, कृष्णा कुमार, विक्रम कुमार, दशरथ साव, रोहन कुमार महतो, नागेश्वर कुमार, छोटे गंझु, पवन कुमार, शिवा कुमार, अशोक कुमार, दयामणि कैथवर, सिकंदर दास, विवेक कुमार गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola