पारा शिक्षकों को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन : राजीव रंजन
Updated at : 21 Dec 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : पारा शिक्षकों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस सामने आ गयी है. हजारीबाग में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की. राजीव रंजन ने कहा कि सरकार के नुमाइंदे और मंत्रियों के आवास के समक्ष पारा शिक्षकों की मौत हो रही है. पिछले एक माह […]
विज्ञापन
हजारीबाग : पारा शिक्षकों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस सामने आ गयी है. हजारीबाग में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की. राजीव रंजन ने कहा कि सरकार के नुमाइंदे और मंत्रियों के आवास के समक्ष पारा शिक्षकों की मौत हो रही है.
पिछले एक माह से ये आंदोलन कर रहे हैं. ठंड में खुले आसमान के नीचे महिला शिक्षक बच्चों के साथ रात गुजार रही हैं, इसके बावजूद मुख्यमंत्री गंभीर नहीं हैं.
आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसा रही है. पांच पारा शिक्षकों की मौत पुलिस लाठी से जेल जाने एवं जेल में रहने के क्रम में हो गयी. इस पर कांग्रेस संवेदना व्यक्त करती है. शिक्षकों की जायज मांगों को रघुवर सरकार पूरा करे, नहीं तो कांग्रेस जन आंदोलन चलायेगी.
छत्तीसगढ़ के तर्ज पर सभी 10 वर्ष से अधिक कार्यरत पारा शिक्षकों को नियमित करे, आंगनबाड़ी सेविका, मनरेगा कर्मी और संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की मांगों पर सरकार तत्काल अमल करे.
पारा शिक्षकों की मांगों पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस डॉ अजय कुमार के निर्देश पर 21 दिसंबर को राज्यव्यापी आंदोलन एवं जिला मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन होगा. कांग्रेस ने मृतक पारा शिक्षकों के आश्रितों को एक-एक नौकरी एवं 25-25 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग सरकार से की है.
प्रेसवार्ता में जयशंकर पाठक, शिवलाल महतो, डॉ जमाल अहमद, अवधेश सिंह, सलीम रजा, सच्चिदानंद पांडेय, रीतलाल मंडल, साजिद हुसैन, विनोद सिंह, अजय गुप्ता, दिगंबर महतो, कृष्णा शर्मा, साजिद अली खान, वीरेंद्र सिंह, सुजीत नागवाला, प्रवीण कुमार, संजय तिवारी, पंचम पासवान, दारोगा अंसारी, शशिमोहन सिंह, लखा सिंह, गोविंद राम, रामकुमार गुप्ता, दरगाही खान, विश्वास पासवान, डॉ प्रकाश कुमार, गौतम कुमार, तसव्वर हुसैन, दिनेश सिंह राठौर, राम लखन सिंह व काजिम अंसारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




