डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन, डाड़ी को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो, बीडीओ प्रमोद कुमार दास व जिप सदस्य लखनलाल महतो ने की. जनता दरबार में बीडीओ प्रमोद कुमार दास, 20 सूत्री अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो, जिप सदस्य लखनलाल महतो, कल्याण पदाधिकारी सुरेश […]
विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो, बीडीओ प्रमोद कुमार दास व जिप सदस्य लखनलाल महतो ने की. जनता दरबार में बीडीओ प्रमोद कुमार दास, 20 सूत्री अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो, जिप सदस्य लखनलाल महतो, कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी.
कहा कि लाभुकों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना ही जनता दरबार का उद���देश्य है. जनता दरबार में कई पंचायत प्रतिनिधि, किसान मित्र व ग्रामीणों ने डाड़ी प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग उठायी. जिप सदस्य लखनलाल महतो व किसान मित्र तूफानी राम ने कहा कि डाड़ी प्रखंड में भूमि लगभग दो हजार हेक्टेयर है, लेकिन अंचल कार्यालय से 347 हेक्टेयर की रिपोर्ट भेजी जाती है. यह गलत है. इसके कारण किसानों को फसल बीमा की राशि नहीं मिल पाती है.
जनता दरबार में शिक्षा, कल्याण, मनेरगा, कृषि, चिकित्सा, खाद्य आपूर्ति की जानकारी दी गयी. जनता दरबार में उप प्रमुख अमरूल हुसैन, बीइइओ विजय राम, कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, एमओ केके दास, मुखिया अरुण कुमार सिंह, प्रेमलता सिन्हा, पार्वती देवी, अनिता देवी, पच्चू भुइयां, नीतू देवी, आशीष कुमार पांडा, रामभजन राम, तालेश्वर राम, गंगाधर प्रसाद, राजेंद्र ठाकुर, अरुण कुमार, कनीय अभियंता मुन्ना कुमार, संत कुमार सिन्हा, उमेश करमाली, हीरालाल गंझू उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










