शहर के तालाबों व घाटों में गंदगी का अंबार, छठ में कैसे अर्घ्य देंगे श्रद्धालु
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के छठ घाटों की सफाई अब तक शुरू नहीं हो पायी है. मेन रोड स्थित छठ तालाब, केबी महिला विद्यालय के सामने बुढ़वा महादेव तालाब, केबी मार्ग स्थित खजांची तालाब और बड़ा झील की सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है. दो तालाबों की स्थिति काफी खराब है. आसपास […]
विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के छठ घाटों की सफाई अब तक शुरू नहीं हो पायी है. मेन रोड स्थित छठ तालाब, केबी महिला विद्यालय के सामने बुढ़वा महादेव तालाब, केबी मार्ग स्थित खजांची तालाब और बड़ा झील की सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है. दो तालाबों की स्थिति काफी खराब है.
आसपास गंदगी के अलावा दूषित पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा है. छठ तालाब का पानी साफ कर फिर से पानी भरना होगा, तभी श्रद्धालु अर्घ्य व पूजा-अर्चना कर पायेंगे. बुढ़वा महादेव और खजांची तालाब के घाट के पास घास उग आये हैं. पानी में जलकुंभी व गंदगी है. सफाई किये बगैर इन तालाबों में छठ पूजा नहीं हो पायेगा. झील के आसपास की सफाई की भी जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










