ePaper

चौपारण : भाजपा नेता की दबंगई, विद्युत कंपनी के सुपरवाईजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Updated at : 28 Oct 2018 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
चौपारण : भाजपा नेता की दबंगई, विद्युत कंपनी के सुपरवाईजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

चौपारण : प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम साहु का रविवार को सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें श्री साहू खुलेआम कंपनी के सुपरवाइजर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटते दिख रहे हैं. ग्राम परतापुर में ग्रामीण विद्युतीकरण में लगे कोलकाता की कंपनी एवरेस्ट इंफ्रा एनर्जी लिमिटेड के सुपरवाईजर शायेम दास […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम साहु का रविवार को सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें श्री साहू खुलेआम कंपनी के सुपरवाइजर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटते दिख रहे हैं. ग्राम परतापुर में ग्रामीण विद्युतीकरण में लगे कोलकाता की कंपनी एवरेस्ट इंफ्रा एनर्जी लिमिटेड के सुपरवाईजर शायेम दास की सरेआम पिटाई की गयी है.

घटना के बाबत घायल कंपनी के सुपरवाईजर ने थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर घायल सुपरवाईजर को सामुदायिक अस्पताल में ईलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है.

क्या कहते हैं नेता जी

इधर विवादित वीडियो वायरल होने के बाद पूछे जाने पर सीताराम साहु ने कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. गांव के कुछ लोगों ने षडयंत्र किया है. जांच के बाद सब कुछ सामने आ जायेगा. आरोप बेबुनियाद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola