एक्सपायरी दवा मिली

Published at :30 May 2014 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
एक्सपायरी दवा मिली

एसडीओ ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण हजारीबाग : एसडीओ जुगनू मिंज ने सदर अस्पताल का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. श्री मिंज ने सभी वार्डो में जाकर मरीजों से मुलाकात की. उनसे मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. सभी मरीजों ने अस्पताल व्यवस्था के बारे में अलग-अलग जानकारी दी. एसडीओ ने विभाग के […]

विज्ञापन

एसडीओ ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

हजारीबाग : एसडीओ जुगनू मिंज ने सदर अस्पताल का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. श्री मिंज ने सभी वार्डो में जाकर मरीजों से मुलाकात की. उनसे मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. सभी मरीजों ने अस्पताल व्यवस्था के बारे में अलग-अलग जानकारी दी. एसडीओ ने विभाग के प्रभारी चिकित्सक व कर्मियों को कई निर्देश दिये. सदर अस्पताल के नये भवन में अस्पताल शिफ्ट नहीं होने की जानकारी डीएस डॉ एके सिंह से ली. फार्मासिस्ट व मेडिसीन स्टोर को देखा.

कार्रवाई के लिए डीसी से अनुशंसा की जायेगी : एसडीओ जुगनू मिंज ने कहा कि निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल की स्थिति से डीसी सुनील कुमार को अवगत करायेंगे. अस्पताल प्रबंधन द्वारा खराब चिकित्सा उपकरणों को किन कारणों से ठीक नहीं कराया गया है, इसकी भी रिपोर्ट सीएस से मांगी गयी है.

उन्होंने कहा कि सीएस से सदर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सक व कर्मियों के स्वीकृत बल एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी 30 मई तक मांगी गयी है. रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन आपस में बैठ कर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार पर ठोस निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये चिकित्सक व कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए डीसी से अनुशंसा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola