डेंटल कॉलेज में कोलोसियम 2026 का समापन

Updated:
विज्ञापन
डेंटल कॉलेज में कोलोसियम 2026 का समापन

गायन, नृत्य, फैशन शो सहित कई कार्यक्रम हुए

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में कोलोसियम 2026 का आयोजन हुआ. 10 दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. गायन, नृत्य, फैशन शो सहित कई कार्यक्रम हुए. 10 दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, टेबल टेनिस, फेस पेंटिंग सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. अंतिम वर्ष के बीडीएस छात्रों को समग्र विजेता घोषित किया गया. उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. कॉलेज के सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास, प्राचार्य डॉ के श्रीकृष्णा, उपप्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव एवं डॉ रघु के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ. विजेताओं को सम्मानित किया गया.

बोचो गांव के प्रवासी मजदूर की चेन्नई में मौत

हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोचो गांव के प्रवासी मजदूर नागो राम उर्फ संतोष राम की मौत चेन्नई में हो गयी. उसका शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. मृतक नागो राम तीन माह पूर्व चेन्नई गया था. परिजनों ने बताया कि वह वहां एक बिल्डिंग में काम कर रहा था. इसी क्रम में दो मंजिला भवन से गिर गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना 11 अप्रैल की है. शव का अंतिम संस्कार कोनार नदी श्मशान घाट पर किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola