कोरियर ऑफिस से 118200 की चोरी

घटना स्थल पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की.
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरों की तस्वीर चौपारण. केंदुआ मोड़ बसरिया रोड में संचालित मिसी कोरियर सेंटर में 27 मार्च की रात चोरी हो गयी. चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर ऑफिस कांउटर में रखा 118200 लाख रुपया नकद चुरा कर फरार हो गये. इस संबंध में ऑफिस के प्रबंधक विकास राणा ने शुक्रवार को थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि 27 मार्च को ऑफिस में ताला लगा कर अपने गांव लोहंडी चला गया. सुबह पहुंचे, तो देखा ऑफिस का ताला टूटा हुआ है और कागज इधर-उधर बिखरा हुआ है. जब कैस काउंटर चेक किया, तो देखा उसके अंदर रखा पैसा गायब है. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना स्थल पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की. ऑफिस के बाहर लगा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी में दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधे दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सलाउद्दीन
सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










